फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   केजीपी पर मिट्टी कटान से लाखों का नुकसान

केजीपी पर मिट्टी कटान से लाखों का नुकसान

Mon, 30 Jul 2018 12:44 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
केजीपी पर मिट्टी कटान से लाखों का नुकसान
बागपत। बरसात के चलते ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर जगह-जगह मिट्टी का कटान हो गया है। इससे रैन हार्वेस्टिंग सिस्टम भी गड़बड़ा गया। कई जगह लोहे की जाली भी टूटी हुई है। इससे सरकार को लाखों रुपये के नुकसान होने का अनुमान है। सूत्रों के अनुसार गांव मवी कलां स्थिति इंटर चेंज के निकट सबसे अधिक मिट्टी कटान हुआ है।
विज्ञापन

तीन दिन तक चली बरसात से कुंडली गाजियाबाद पलवल एक्सप्रेस-वे को भी नुकसान पहुंचा है। एक्सप्रेस-वे की साइड से मिट्टी का कटान हुआ है। बरसात के कारण यह मिट्टी बगल के खेतों तक पहुंच गई। कई जगह पानी के कारण जाली भी जमीन से उखड़ गई है। इसके अलावा एक्सप्रेस-वे का रैन हार्वेस्टिंग सिस्टम भी गड़बड़ा गया। नालियों और हौज में मिट्टी भर गई। मवी कलां इंटर चेंज पर फव्वारों के निकट ही मिट्टी का कटान हो गया है। अनुमान है कि बागपत के हिस्से में ही लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि जहां अधिक मिट्टी कटान हुआ है, वहां पर बरसात के सीजन के बाद दोबारा मिट्टी डलवाई जाएगी।
विज्ञापन



एक्सप्रेस-वे पर बढ़े वाहन
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे (ईपीई) पर वाहनों की संख्या बढ़ गई है। कई राज्यों के वाहन अब दिल्ली में एंट्री नहीं कर रहे हैं। बागपत में ही तीन प्वाइंट पर जाम से छुटकारा मिल गया है। गौरीपुर मोड़, निवाड़ा पुल और अग्रवाल मंडी टटीरी में अब जाम की स्थिति नहीं रहती। एक्सप्रेस-वे से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश जाने के लिए अब लोगों को दिल्ली में एंट्री करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बागपत में 20 किमी का एक्सप्रेस-वे
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का बागपत में करीब 20.125 किमी का टुकड़ा है। काठा, मवी कलां, खेकड़ा, रावण उर्फ बड़ा गांव, नंगला बहेड़ी, लहचौड़ा, गौना, सिंगौली तगा, शरफाबाद, आलमगिरपुर उर्फ टुकाली एवं फुलैरा गांव से होकर एक्सप्रेस-वे गुजरता है। मवी कलां में इंटर चेंज बनाया गया है, जिससे बागपत ही नहीं शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर के लोगों को लाभ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed