फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ईद-उल-फितर की रात होती है इनाम वाली

ईद-उल-फितर की रात होती है इनाम वाली

Thu, 31 May 2018 01:05 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
ईद-उल-फितर की रात होती है इनाम वाली
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। हाजी हाफिज वकील अहमद ने कहा कि जब ईद-उल-फितर की रात होती है तो इसका नाम आसमानी पर इनाम की रात से लिया जाता है। ईद की सुबह होती है तो हक तआला शानुहु फरिश्तों को तमाम शहरों में भेजते है। उन्होंने कहा कि फरिश्ते जमीन पर उतरकर तमाम गली, रास्तों के सिरों पर खड़े हो जाते हैं, वो पुकारते हैं कि ऐ मुहम्मद की उस्मत उस रब की दरगाह की तरफ चलों जो बहुत ज्यादा अता फरमाने वाली है। जब लोग ईदगाह की तरफ निकलते हैं तो हक तआला शानुहू फरिश्तों से दरियाफत फरमाते हैं, क्या बदला हैं, उस मजदूर का जो अपना काम पूरा कर चुका है। हाफिज वकील अहमद ने कहा कि फरिश्ते अर्ज करते हैं कि हमारे मालिक इसका बदला यही है कि उसकी मजदूरी पूरी-पूरी दे दी जाए। हर तआला शानुहू इरशाद फरमाते है कि ऐ फरिश्तों मैं तुम्हें गवाह बनाता हूं कि मैने इनकी रमजान के रोजों ओर तराबीहे के बदले में अपनी रिजा और मगफिरत अता कर दी है। मेरे बंदे मुझ से जो मांगे वही अता फरमाया जाएगा। यह तभी मिलेगा जब रोजे और नमाज ओर तराबीहे पढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed