{"_id":"5b0c59dc4f1c1bab6e8b5130","slug":"81527536092-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेटवे इंटरनेशनल के मेधावियों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेटवे इंटरनेशनल के मेधावियों को किया गया सम्मानित
Updated Tue, 29 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
बागपत। सीबीएसई की 12वीं कक्षा के नतीजों में परचम लहराने वाले गेटवे इंटरनेशनल स्कूल बागपत के मेधावियों को सम्मानित किया। स्कूल के प्रबंधक कृष्णपाल ने कहा कि शिक्षा से जीवन संवरता है।
प्रधानाचार्य अमित चौहान ने बताया कि गेटवे इंटरनेशनल स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। उनके स्कूल के होनहार छात्र सागर नैन ने 96.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। इसके अलावा होनहार छात्र सम्यक जैन ने 95.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। दोनों होनहार छात्रों ने जिले की टॉप टेन मेरिट में स्थान बनाया। होनहार सुवंशी नैन और विकास चौधरी ने भी बेहतर अंक हासिल किए और स्कूल की मेरिट में क्रमश: तीसरा और चौथा स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्रबंधक कृष्णपाल ने छात्रों को मेहनत से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और सम्मानित किया। सागर नैन ने कहा कि वह इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहता है। नियमित रूप से पढ़ाई की है। एग्जाम के दौरान 13-14 घंटे पढ़ता था। स्कूल के समय पांच-छह घंटे पढ़ाई की। स्कूल के शिक्षकों का पूरा सहयोग मिला। परिवार की ओर से पूरी मदद मिली है। इस कारण उसने यह मुकाम हासिल किया।