फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भट्ठा मजदूर को नहीं दिया मुआवजा

भट्ठा मजदूर को नहीं दिया मुआवजा

Tue, 29 May 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
भट्ठा मजदूर को नहीं दिया मुआवजा
बागपत। भारतीय मजदूर यूनियन के अध्यक्ष शिवकुमार कटारिया ने भट्ठा मजदूरों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने छपरौली क्षेत्र के एक ईंट भट्ठा मालिक के खिलाफ डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने डीएम को अवगत कराया कि घटना आठ मई की है। भट्ठा मालिक के कहने पर मजदूर सामग्री को तिरपाल से ढक रहे थे। उसी दौरान प्रताप गढ़ निवासी एक मजदूर रामनाथ आग से झुलस गया था। जिसको मेरठ में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। आरोप लगाया कि मालिक ने उसके परिवार को कोई मुआवजा नहीं दिया। उसकी मजदूरी भी बकाया है। अन्य परिवार के लोगों ने डीएम को अवगत कराया कि भट्ठा मालिक पर लाखों रुपये बकाया है। उन्हें बेटी की शादी करनी है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की। विनोद, राकेश, पवन, रामू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर हवन आज
बागपत। जिला जाट सभा के महासचिव नगेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई जाएगी। जाट भवन में हवन होगा। इसके बाद विचार गोष्ठी होगी। इसमें चौधरी साहब के सिद्धांतों और किए कार्यों को बताया जाएगा।
विज्ञापन


टावर में आग से मची अफरा-तफरी
अमीनगर सराय (बागपत)। बिलोचपुरा गांव में दोपहर के समय टावर में आग लग गई। सूचना देने के दो गंटे बाद दमकल विभाग की टीम पहुंची। इससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की घटना से कोई भी हताहत नहीं हुआ है। इससे हजारों रुपये का सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed