{"_id":"5b0c59d34f1c1b886e8b5271","slug":"81527536083-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूख हड़ताल पर बैठे दोनों किसानों की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूख हड़ताल पर बैठे दोनों किसानों की हालत बिगड़ी
Updated Tue, 29 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
कस्बा टीकरी के जंगल में रास्ते की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे दोनों किसानों की हालत बिगड़ गई। सूचना पर नायब तहसीलदार नसीम अहमद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चकरोड की पैमाइश कराकर रास्ता छुड़वाया। नायब तहसीलदार ने दोनों को जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराई।
टीकरी निवासी किसान शीशपाल और सतपाल अपने खेत में पिछले तीन दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने कहा चकबंदी में खेत में जाने के लिए चकरोड छोड़ी गई , चकबंदी विभाग ने एक साल बाद ही चकरोड को समाप्त कराया दिया। उनके खेतों में जाने के लिए रास्ता बंद हो गया। दस साल से वे चकरोड के लिए चक्कर काट रहे हैं। सोमवार को भूख हड़ताल पर बैठे दोनों किसानों की हालत बिगड़ गई। सूचना पर नायब तहसीलदार नसीम अहमद, लेखपाल बिजेंद्र तोमर, धर्मेंद्र, कृष्णपाल, प्रमोद धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों को आश्वासन दिया कि 30 मीटर चकरोड और नाली की पैमाइश अभी कराई जाएगी। टीम ने चकरोड की पैमाइश कर रास्ता छुड़वाया। नायब तहसीलदार ने दोनों किसानों को जूस पिलाकर भूख हड़ताल खत्म कराई।