फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ग्राम पंचायत-ग्राम विकास अधिकारियों ने सौंपा मांगों का ज्ञापन

ग्राम पंचायत-ग्राम विकास अधिकारियों ने सौंपा मांगों का ज्ञापन

Fri, 13 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत-ग्राम विकास अधिकारियों ने सौंपा मांगों का ज्ञापन
बागपत। विकास भवन परिसर में बृहस्पतिवार को ग्राम विकास और ग्राम पंचायत अधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार उनका उत्पीड़न कर रही है, जिसको सहन नहीं किया जाएगा। सीडीओ-एडीएम को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

धरने के दौरान इन अधिकारियों ने बताया मांगों को लेकर कई बार मुख्यमंत्री से मिल चुके हैं, आज तक भी उनकी मांगे पूरी नहीं की। सरकार उनका लगातार उत्पीड़न कर रही है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा स्वयं के संसाधनों से स्मार्ट फोन का उपयोग कर काफी कार्य किए जा रहे हैं। शौचालय, आवास, सभी निर्माण कार्यों की जियो टेंगिग समय पर लगातार की जा रही है, लेकिन उसके बाद भी उनकी मांगे पूरी नहीं हो रही है। उन्होंने शैक्षिक योग्यता इंटर के स्थान पर स्नातक करने, सीसीसी कंप्यूटर प्रमाण पत्र के स्थान पर ओ-लेवल करने, उनका वेतनमान 5200-20200 के साथ सातवां वेतनमान देने, सीधी भर्ती के सापेक्ष प्रोन्नति एवं 28 वर्ष पर तृतीय प्रोन्नति प्रदान करने संबंधित मांगों का ज्ञापन सीडीओ चांदनी सिंह और एडीएम को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा। मांग पूरी न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इसमें अध्यक्ष प्रमोद कुमार, कृष्ण कुमार तोमर, कृष्ण कुमार, जोनी चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed