{"_id":"5ab162354f1c1bb6758b6755","slug":"81521574453-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में खड़ा है गन्ना, आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों में खड़ा है गन्ना, आंदोलन की चेतावनी
Updated Wed, 21 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिवाना गुलियान गांव के लोगों ने संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम में डीएम ऋषिरेंद्र कुमार से सामान्य गन्ने की प्रजाति का इंडेंट जारी करवाने की मांग रखी। किसानों ने बताया कि सभी क्रय केंद्र खाली पड़े हैं। अगेती प्रजाति का गन्ना लगभग खत्म हो गया है। इसके बावजूद चीनी मिल इंडेंट जारी नहीं कर रही है।
सामान्य और रिजेक्ट गन्ने का इंडेंट नहीं मिलने से किसान परेशान है। मिलों की ओर से इंडेंट जारी नहीं किया जा रहा है। किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पशुओं के लिए चारे का संकट हो गया है। गेहूं की बुवाई में भी किसान पिछड़ गए है। इसी समस्या को लेकर जिवाना गुलियान गांव के किसानों ने बागपत तहसील पहुंचकर डीएम को शिकायत की। मलकपुर और किनौनी मिल के अफसरों से भी मिल चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। डीएम ने डीसीओ सुशील कुमार समस्या का समाधान के निर्देश दिए। वहीं किसानों ने चेतावनी दी जल्द समस्या का निपटारा नहीं हुआ तो सड़क जाम करने को मजबूर होना पड़ेगा। इसमें विशेष पाल, उदयवीर सिंह, बिल्लू, रामकरण, नीरज सोलंकी, राम कुमार, विक्रम, नरेंद्र आदि रहे।