फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सड़कें बननी शुरू, विकास को मिलेगी रफ्तार: धामा

सड़कें बननी शुरू, विकास को मिलेगी रफ्तार: धामा

Wed, 07 Mar 2018 01:05 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
सड़कें बननी शुरू, विकास को मिलेगी रफ्तार: धामा
बागपत। भाजपा विधायक योगेश धामा ने मंगलवार को बसी गांव में पाबला-बसी मार्ग का शिलान्यास ने किया। राज्य सड़क निधि के अंतर्गत मार्ग की विशेष मरम्मत के लिए 33.36 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन

धामा ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के समक्ष उन्होंने पाबला मार्ग की समस्या रखी थी। दर्जनभर से अधिक गांवों के लोगों की समस्या को देखते हुए विशेष मरम्मत के कार्य को हरी झंडी दी गई। भाजपा सरकार आमजन के हित में कार्य करा रही है। सड़क, शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में विशेष कार्य किए जा रहे हैं। धामा ने कहा कि क्षेत्र में सड़कों का निर्माण और मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी। सरकारी योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचेगा। गन्ना किसानों, व्यापारियों और आमजन की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। सतबीर प्रधान बसी, ओमपाल प्रधान, धर्मपाल प्रधान पाबला, संजीव प्रधान, उपेंद्र प्रधान और दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed