{"_id":"5a8dd4354f1c1b187e8b78d5","slug":"81519244341-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट बैंच के लिए अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट बैंच के लिए अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर अधिवक्ता तीसरे दिन भी न्यायिक कार्यो से विरत रहे। जिला बार एसोसिएशन सभागार में सभी वकीलों की बैठक हुई। अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह एडवोकेट ने कहा कि जब तक हाईकोर्ट बैंच की स्थापना मंडल क्षेत्र में नहीं हो जाती है तब तक लोगों को सस्ता और सुलभ न्याय नहीं मिल सकता है। स्थापना से जनता को लाभ पहुंचगा। इसकी मांग कई वर्षो से आंदोलन करते आ रहे है, लेकिन इस पर किसी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा गया और रजिस्ट्री कार्यालय में तालाबंदी की। महामंत्री अतुल प्रशांत त्यागी, वरिष्ठ उपाध्याय ओमपाल तोमर, नरेंद्रपाल शर्मा, राजकुमार त्यागी, नरेंद्र पंवार बली, नदीम राजपूत, अजीत सिंह, मुनेंद्र राणा, नईम राजपूत, रामवतार शर्मा, अंजली, सरिता पंवार, करूण भेदा, मनोज चौहान, सुनील शर्मा, इंद्रपाल गुर्जर, दिनेश शर्मा, अशोक शर्मा, मोहित यादव मौजूद रहे।
मेले का शुभारंभ करेंगे जयंत चौधरी
चांदीनगर (बागपत)। पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. मैराजूद्दीन अहमद ने बताया कि रटौल गांव में शुरू हुए हजरत मकदूम सिराजुद्दीन चिश्ती के मेले में दंगल होगा। इसमें प्रसिद्ध पहलवान दमखम दिखाएंगे। उन्होंने बताया 23 फरवरी को रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी निगार विवाह मंडप का उद्घाटन करने पहुंचेंगे। इसके बाद दंगल का शुभारंभ करेंगे।