{"_id":"5a5d037b4f1c1b62268b4907","slug":"81516045179-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट समाज का एकजुट होना जरूरी - वीरपाल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट समाज का एकजुट होना जरूरी - वीरपाल सिंह
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
राष्ट्रीय जाट एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरपाल सिंह ने कहा कि जाट समाज के उत्थान और विकास के लिए संगठन काम कर रहा है और करता रहेगा।
सोमवार को बिनौली रोड पर डॉ. महक सिंह बराल की अध्यक्षता और सतपाल पंवार के संचालन में आयोजित बैठक में चौधरी वीरपाल सिंह ने कहा कि आज जाट समाज बिखरता जा रहा है। उन्हें एक प्लेट फार्म पर लाने की आवश्यकता है। वहीं समाज के युवाओं में फैली नशे की आदत को भी दूर करने की अपील की और जाट आरक्षण के लिए भी वे प्रयासरत हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरपाल सिंह ने बड़ौत निवासी रविंद्र तोमर को बागपत जनपद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। नव मनोनीत जिलाध्यक्ष रविंद्र तोमर ने कहा कि वे जाट समाज के सभी लोगों को साथ लेकर जनपद में संगठन को मजबूत बनाने का काम करेंगे। इसमें पूर्व विधायक डॉ. महक सिंह, बसंत तोमर, पुष्पेंद्र, अमित प्रधान, मनोज राणा, सतेंद्र राणा, एस कुमार, अमी चंद, धर्मपाल, सुभाष, हरेंद्र, रामबीर, बिजेंद्र पंवार, अनुभव तोमर आदि रहे।