{"_id":"5a5a60634f1c1bf6408b4a53","slug":"81515872355-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली स्टेशन पहुंचते ही ट्रेन में आई तकनीकी खराबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली स्टेशन पहुंचते ही ट्रेन में आई तकनीकी खराबी
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर शनिवार को शामली स्टेशन पर ट्रैक पर खड़ी ट्रेन में आई तकनीकी खराबी के चलते अधिकांश ट्रेन अपने निर्धारित समय से घंटों लेट रही। इससे बड़ौत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शनिवार को दिल्ली से सहारनपुर जा रही एक पैसेेंजर ट्रेन में शामली स्टेशन पर पहुंचने पर तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण इस रूट पर चलने वाली ट्रेन नंबर 74021, 51910, 51911, 74022 सहित आधा दर्जन से अधिक ट्रेन अपने निर्धारित समय से घंटों लेट रही। इसको लेकर बड़ौत रेलवे स्टेशन पर खडे़ यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने कहा आए दिन इस रेल मार्ग पर ट्रेनों का लेट होना व खराबी आना आम बात हो गई है। इस कारण आवागमन को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक पीके बोस ने कहा अधिकांश ट्रेन अपने निर्धारित समय से घंटों लेट चल रही है। आक्रोश जताने वालों में सुधीर, जयप्रकाश, राजवीर, सुरेंद्र, जयपाल, नीरज, धर्मवीर, सहदेव आदि रहे।
अग्रवाल मंडी टटीरी में दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेन शनिवार को भी विलंब से चली। एक ट्रेन साढ़े चार घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची। शामली से दिल्ली जाने वाली 51906 पैसेंजर ट्रेन डेढ़ घंटे लेट रही। दिल्ली जाने वाली 54058 ट्रेन साढ़े चार घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची। 51910, 74026,54476, 74024 ट्रेनें भी विलंब से पहुंची। दिल्ली से शामली जाने वाली 74025, 51909, 74021, 54475 और 51911 ट्रेनें भी अपने समय से देरी से स्टेशन पर पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक सन्नी ने बताया कि ट्रेनें दिल्ली से ही देरी से आ रही है।