फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   साइंस शो में बच्चों को दिखाए विज्ञान के चमत्कार

साइंस शो में बच्चों को दिखाए विज्ञान के चमत्कार

Sat, 28 Oct 2017 12:59 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
साइंस शो में बच्चों को दिखाए विज्ञान के चमत्कार
साइंस शो में बच्चों को दिखाए विज्ञान के चमत्कार
विज्ञापन

बड़ौत। ग्रोवेल स्कूल खत्री गढ़ी में शुक्रवार को मेगा साइंस शो का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली बच्चों ने बढ़चढ कर भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन एमएस मारवाहा, डायरेक्टर विश्वास चौधरी, कमलदीप जिंदल एवं प्रधानाचार्या संध्या तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। साइंस शो में तेग बहादुर खालसा कॉलेज चंडीगढ़ के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एमएस मारवाहा ने बच्चों को प्रयोगात्मक तरीके से विज्ञान के चमत्कार दिखाए। बच्चों को फिजिक्स का ज्ञान बांटा। उन्होंने एक ही फूंक में गुब्बारा फूलाना, हवाई जहाज का उड़ना, कीलों के बिस्तर पर बच्चों को लिटाकर 15 किलो के हथौडे़ से 50 किलो का पत्थर तोड़ना आदि का प्रदर्शन किया गया।

डेमो के माध्यम से फिजिक्स में बरनोली प्रमेप, न्यूटन के नियम, मेनेट आदि को रोचक तरीके से बताया। कमलदीप जिंदल ने बताया कि एमएस मारवाहा इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स केक एग्जीक्यूटिव काउंसिल के सदस्य हैं। वे फिजिक्स टीचर्स को मनोरंजक तरीके से फिजिक्स पढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। अंत मेें डायरेक्टर विश्वास चौधरी, कमलदीप जिंदल ने एमएस मारवाहा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनका आभार जताया। संचालन कमलदीप जिंदल ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डा. केएस सिंह, मुकुल राठी, आशीष, चित्रा जैन, दीपक तोमर, अनुज, मंयक, विजया, उषा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed