{"_id":"59bed3cc4f1c1b35688b51d6","slug":"81505678284-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कथा में कन्हैया की लीलाओं का वर्णन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथा में कन्हैया की लीलाओं का वर्णन किया
Updated Mon, 18 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालैनी। पुरा महादेव मंदिर प्रागंण में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन ननदोत्सव धूमधाम से मनाया गया। माखन चोरी की कथा सुनाते हुए पार्वती नंदन महाराज ने कहा कि हमारा संबंध अगर भगवान से हो जाए तो भगवान श्रीकृष्ण हमारे यहां आकर भोग लगाते है। गोपियों के घर पर आकर माखन चुराया। भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं माटी खायी, कालिया नाग की वजह से सारे ब्रजवासी दुखी रहते थे। जो भी जीव-जंतु नदी में पानी पिता उसकी मृत्यु हो जाती है। भगवान ने खेल का बहाना करके कालिया नाग का उद्धार किया। उसके अहंकार को खत्म किया। इंद्र के अभिमान को दूर करने के लिए कृष्ण ने अपनी कन्नी अंगुली पर गौवर्धन को उठाकर ग्रामवासियों की रक्षा की। आयोजक सोनू कैलाशी, मुख्य यजमान शांति देवी, कशिश जोशी और नोएडा से आए अमितपाल रहे।
वेद मंत्रों से कराया हवन आयोजन
बागपत। शहर के पुराना कस्बा स्थित देशराज मोहल्ले में हवन का आयोजन किया । इसमें हवन के ब्रह्मा राकेश मोहन रहे। विधि विधान से हवन कराया। यज्ञमान भारत गौरव, राज्य पुरस्कार विजेता शिक्षक विजय कुमार गौड़ रहे। वेद मंत्रों के साथ हवन में आहुतियां दी । मास्टर सत्यपाल गौड़, जयप्रकाश वर्मा, प्रकाश चंद, धर्म सिंह विकल, खजान सिंह, सुखबीर त्यागी, सुभाष चंद त्यागी, आनंद शर्मा, हरिहर, नरेश चंद, पंडित महेंद्र सिंह मौजूद रहे।