{"_id":"59b840eb4f1c1bf27f8b6745","slug":"81505247467-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की खेती के लिये किसान खेत में पर्याप्त नमी रखे- डबास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान की खेती के लिये किसान खेत में पर्याप्त नमी रखे- डबास
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
राष्ट्रीय कृषि ग्रामीण विकास बैंक एवं मातृभूमि सेवा संस्थान के माध्यम से गठित स्वामी वामदेव ईदरीशपुर एवं भरतवीर कृषि क्लब रहतना में कृषि विशेषज्ञों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया ।
गोष्ठी में महेंद्र डबास ने बताया अब समय धान की बालियां फूटने और फल निकलने का है। अत: किसान खेत में पर्याप्त नमी बनाए। धान में लगने वाले भूरा धब्बा की रोकथाम के लिए जिंक मैंगनीज, कार्बामेट 75 प्रतिशत का दो किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से घोल बनाकर छिड़काव करें। जो किसान सब्जी की खेती कर रहे हैं, वह टमाटर विशेषकर शंकर प्रजाति व गांठ गोभी के बीज की बुआई इस समय नर्सरी में कर लें। संस्था के सतीश पांडेय ने नाबार्ड द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। जन शक्ति कापरेटिव सोसायटी के टीम इंचार्ज किशोर आर्य ने माइक्रो फाइनेंस एवं विभिन्न प्रकार की ऋण योजनाओं की जानकारी दी। इसमें मोहित, भारतवीर, रामनाथ आदि ने भी विचार रखे।