{"_id":"59ab0a6f4f1c1be5278b5027","slug":"81504381551-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद पर्व पर देश की अमनो-अमन की शांति की दुआ मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद पर्व पर देश की अमनो-अमन की शांति की दुआ मांगी
Updated Sun, 03 Sep 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत।
बकरीद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छपरौली रोड स्थित ईदगाह में नमाज अदा की गई और बकरों की कुर्बानियां दी गई।
सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग नए वस्त्र पहनकर ईद की मुबारकबाद देते दिखाई दिए। छपरौली रोड स्थित ईदगाह में भारी संख्या में लोगों ने ईद की नमाज अदा की और अमनो-अमन की दुआएं मांगी। ईद की नमाज थाने वाली मस्जिद के इमाम फुुरकान ने अदा कराई। इस अवसर पर पूर्व विधायक साहब सिंह व बड़ौत विधायक केपी मलिक, डॉ. इरफान मलिक, सलीम चौधरी, नूर मौहम्मद, जमीरूद्दीन अब्बासी आदि ने ईद की मुबारकबाद दी। सुरक्षा की दृष्टि से एडीएम लोकपाल सिंह, एएसपी अजय कुमार, एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, सीओ रामानंद कुशवाहा व भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थे। नमाज को देखते हुए रूट डायवर्ट किया गया था।
बिनौली। क्षेत्र में बकरीद का पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बरनावा ईदगाह पर चंदायन, शेखपुरा, पलड़ा, पलड़ी, शाहजहांपुर आदि सहित कई गांवों के करीब सात हजार लोगोें ने नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी। इसके अलावा बिनौली, दरकावदा, जौहड़ी, दोझा, धनौरा सिल्वर नगर, पिचौकरा आदि जगहों पर भी ईद की नमाज अदा की गई। इस अवसर पर छपरौली से रालोद विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, पूर्व विधायक साहब सिंह, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, राजू तोमर सिरसली, सुधीर तोमर, नाजिम दरकावदा, डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, इनाम कुरैशी, जयकुमार जाटव, अनिल प्रधान आदि ने ईद की मुबारकबाद दी।