फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कॉलेज में सीट बढ़वाने के लिए छात्रों का प्रदर्शन

कॉलेज में सीट बढ़वाने के लिए छात्रों का प्रदर्शन

Sun, 20 Aug 2017 02:13 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
कॉलेज में सीट बढ़वाने के लिए छात्रों का प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)। शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने सीट बढ़वाने की मांग के लिए दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज मेें प्रदर्शन किया। प्राचार्य के न मिलने पर छात्रों ने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार को एबीवीपी के कार्यकर्ता जिला संयोजक अंकुर ठाकुर के नेतृत्व में कॉलेज पहुंचे और प्रदर्शन किया। जिला संयोजक अंकुर ठाकुर ने कहा किसी भी कीमत पर छात्रों का शोषण बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया इस बार यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट व हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम अच्छा रहा, लेकिन छात्रों को डिग्री कॉलेजों में प्रवेश नहीं मिल रहा है। इस कारण छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। उन्होंने कॉलेज में सीट बढ़ाने की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा छात्रों के भविष्य से कोई खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। इस संबंध में विवि के कुलपति से बातचीत की जाएगी। इनमें अंकित, सोनू, गौरव पंवार, नितिन, सूरज, अमरदीप, हरेंद्र, सागर, राहुल, प्रवेश, नीरज, अभिषेक आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed