फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   वेदों का पढना, पढ़ाना आर्यों का परम धर्म

वेदों का पढना, पढ़ाना आर्यों का परम धर्म

Mon, 31 Jul 2017 12:46 AM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
वेदों का पढना, पढ़ाना आर्यों का परम धर्म
वेदों का पढ़ना, पढ़ाना आर्यों का परम धर्म
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)।
रेलवे रोड पर स्थित आर्य समाज मंदिर में यज्ञ हुई। इसमें सैकड़ों आर्य जनों ने भाग लिया। इस मौके पर डॉ. ओमवीर सिंह आर्य ने कहा वेदों का पढ़ना, पढ़ाना तथा सुनाना आर्यों का परम धर्म है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए आर्य समाज बड़ौत सात अगस्त से वेद प्रचार सप्ताह प्रारंभ हो रहा है। इसके अंतर्गत प्रति दिन कार्य क्रमानुसार प्रथम पाली में प्रात: 7:30 से साढ़े 10 बजे तक तथा सांय काल में 5 बजे से 7 बजे तक नगर में विभिन्न स्थानों पर यज्ञ तथा वैदिक प्रवक्ताओं द्वारा वैदिक प्रवचन सुनने को मिलेंगे।
उन्होंने बताया यज्ञ सप्ताह 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी के दिन प्रात: 11 बजे दयानंद बाल विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में समाप्त होगा। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य समर भानु रहे एवं यज्ञमान मित्र मुनि रहे। इसमें रणतेज सिंह, रामबली राणा, मोहन पाल, हरबीर चौधरी, डॉ. हरपाल सिंह, जसवीर सिंह, राजपाल आर्य, सुखपाल आर्य, रितिक आर्य, प्रीतम सिंह वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

दूसरी तरफ मधुबन कॉलोनी में मास्टर आजाद सिंह मलिक के आवास पर आर्य समाज मधुबन ने यज्ञ किया। यज्ञ के ब्रह्मा महेंद्र पाल चौहान रहे और यज्ञमान रोहण मलिक रहे। इस मौके पर महेंद्र पाल सिंह शास्त्री ने पंच महायज्ञों पर प्रकाश डाला। इसमें सत्यपाल राठी, रणवीर सिंह चौधरी, सोमपाल सिंह तोमर, राजेंद्र सिंह, ओमपाल सिंह, सुनील शास्त्री, डॉ. राम दास, अशोक आर्य, विशेष कुमार डबास, पंकज तोमर, सहेंद्र सिंह, राजेंद्र आर्य, ओमपाल मलिक, अरुण मलिक, बहादुर सिंह, शारदा, वसुमती, राजेश, संतोष शास्त्री, सुनीता, आनंद, लक्ष्मी देवी, मेम कला, ओमकली, वीरमति, राजेंद्री देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed