{"_id":"595d3ef34f1c1b2e3d8b4582","slug":"81499283187-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन और पाक को सबक सिखा देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन और पाक को सबक सिखा देंगे
Updated Thu, 06 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। अल्पसंख्यक अधिकार परिषद के कार्यकर्ताओं की बैठक कार्यालय पर हुई। वक्ताओं ने कहा कि भारत की वजह से ही चीन का व्यापार बढ़ा है और वह हमें ही हमले की धमकी दे रहा है।
देश का प्रत्येक मुस्लिम अपना बलिदान देने के लिए तैयार है। पाकिस्तान और चीन को सबक सिखा देंगे। अध्यक्ष डॉ. यूसुफ चौधरी ने कहा चीन और भारत के बीच तनाव बढ़ रहा है। हमले तक की धमकी दे रहे हैं। यहां की अनेकता में एकता की मिशाल सभी देश जानते हैं। देश की खातिर जान न्यौछावर करने से पीछे नहीं हटते है। महासचिव डॉ. शकील अहमद ने कहा आज हमारा मुल्क दुनिया की बड़ी ताकत है। डॉ. सतीश गौड़ ने कहा चीन भारत को कमजोर न समझे। अध्यक्षता मौलाना अकील अहमद, और संचालन डॉ. शकील अहमद ने किया। सिराज मेहंदी हसन, हनीफ खां, सरफराज, जफर हयात, जीशान, मेहरद्दीन, अलीहसन, मोहम्मद यामीन, वकील अहमद, मोहसिन खान मौजूद रहे।