फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   77.22 crore received for railway over bridge and underground path in Tatiri

Baghpat News: टटीरी में रेलवे उपरिगामी पुल व भूमिगत पथ के लिए 77.22 करोड़ मिले

Wed, 22 Mar 2023 01:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 22 Mar 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
77.22 crore received for railway over bridge and underground path in Tatiri
अग्रवाल मंडी टटीरी में फाटक लगने के बाद लगा जाम
बागपतए अग्रवाल मंडी टटीरी। मेरठ-बागपत हाईवे पर अग्रवाल मंडी टटीरी में रेलवे ने उपरिगामी पुल और भूमिगत पथ के लिए 77.22 करोड़ रुपये का बजट दिया है। जिसके बाद निर्माण जल्द शुरू कराने को रेलवे ने निविदा भी जारी कर दी। इन रेलवे उपरिगामी पुल व भूमिगत पथ के बनने से वहां लगने वाले जाम से लोगों को छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

मेरठ-बागपत हाईवे पर अग्रवाल मंडी टटीरी में रेलवे लाइन पर दिन में कई बार फाटक लगने से लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। जिससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जहां जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए कई बार मांग उठाई गई। लोगों की समस्या का समाधान कराने के लिए रेलवे के अधिकारियों ने मेरठ-बागपत हाईवे पर अग्रवाल मंडी टटीरी में 77 करोड़ 22 लाख रुपये की अनुमानित लागत से रेलवे उपरिगामी पुल व भूमिगत पथ का निर्माण कराने का प्रस्ताव तैयार कर मंत्रालय को भेजा। जहां से उसे मंजूर करने के साथ ही बजट जारी कर दिया गया है। पुल व पथ निर्माण के लिए 25 अप्रैल को निविदा खुलेगी और उसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

- रेलवे उपरिगामी पुल से वाहन तो भूमिगत पथ से बुग्गी और साइकिल जाएगी

रेलवे के अधिकारियों के अनुसार अग्रवाल मंडी टटीरी में रेलवे उपरिगामी पुल के साथ भूमिगत पथ का निर्माण कराया जाएगा। जिसमें रेलवे उपरिगामी पुल से मोटर वाहन गुजरेंगे। इसके अलावा भूमिगत पथ से बुग्गी, साइकिल व अन्य हल्के वाहन गुजारे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लोगों को मिलेगी राहत

अग्रवाल मंडी टटीरी में फाटक बंद होने पर कई बार लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अब रेलवे उपरिगामी पुल व भूमिगत पथ का निर्माण होने से आवागमन करने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। - अतुल गुप्ता
---
सुगम होगा आवागमन
कई बार रेलवे फाटक पर ट्रेनों का आवागमन होने पर फाटक काफी देर तक बंद रहता है। इससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है तो दूसरे भूमिगत पथ से निकलना पड़ता है। रेलवे ऊपरगामी पुल बनने से लोगों का आवागमन सुलभ होगा। नीरज कुमार।

- यहां जाम की काफी समस्या होने पर मैंने पहले लोनिवि से उपरिगामी पथ मंजूर कराया था, लेकिन यह राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित होने के बाद रेलवे से प्रस्ताव भेजा गया। जिसे मंजूरी मिलने के बाद बजट जारी कर दिया गया है और इसका निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। -डाॅ. सत्यपाल सिंह, सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed