फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   '72 Hours to decide if the Collectorate'll bury crusher '

‘72 घंटे में फैसला नहीं तो कलक्ट्रेट में गाड़ देंगे कोल्हू’ 

Sun, 04 Dec 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 04 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
'72 Hours to decide if the Collectorate'll bury crusher '
बागपत कलक्ट्रेट में फैसले का समर्थन करते छपरौली क्षेत्र के किसान - फोटो : amar ujala
बागपत। बकाया भुगतान और मलकपुर चीनी मिल क्षेत्र के गन्ने की व्यवस्था किए जाने की मांग के लिए चौबीसी खाप ने बिगुल बजाया। एलान किया कि 24 घंटे में अगर प्रशासन ने उनकी मांगे नहीं मानी तो कलक्ट्रेट में ही कोल्हू गाड़कर गन्ने की पेराई शुरू कर दी जाएगी। खाप अध्यक्ष चौधरी सुभाष ने कहा कि किसान ताकत एक है। 
विज्ञापन


रविवार को भाजपा नेता एवं छपरौली के चेयरमैन संजीव खोखर के अनशन स्थल पर चौबीसी खाप और मलकपुर मिल क्षेत्र के किसानों की  पंचायत हुई। किसानों का कहना था कि उन्हें पिछले सत्र का बकाया भुगतान नहीं मिला है, इसलिए वह मलकपुर मिल को गन्ना नहीं दे सकते। जब तक भुगतान नहीं मिलेगा, गन्ना नहीं दिया जाएगा। किसान अपने हक की लड़ाई लड़ता रहेगा। किसानों ने कहा कि उनके गन्ने को अन्य चीनी मिलों पर डायवर्ट किया जाना चाहिए। चौबीसी खाप के अध्यक्ष सुभाष ने कहा कि अन्याय सहन नहीं होगा। प्रशासन और मिल मालिकों की बातों पर बहुत भरोसा हो चुका। अब फैसले की घड़ी है। उन्होंने प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेताया कि बुधवार तक अगर निर्णय नहीं हुआ तो बृहस्पतिवार को किसान फिर से कलक्ट्रेट में जुटेंगे। लड़ाई आरपार की होनी है। देवेंद्र सिंह, धर्मपाल सिंह, बिनोद बावली, छपरौली चेयरमैन संजीव खोखर, तिरपाल, सोबीर सिंह, सोहनबीर सिंह, योगेंद्र सिंह, राजकुमार, अमित सिंह, विजय सिंह, देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


कमेटी के फैसले पर खाप चौधरी की मुहर
बागपत। पंचायत में फैसले के लिए अलग-अलग गांवों के लोगों की कमेटी बनाई गई। इस कमेटी ने ही प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया। इसके बाद इस फैसले पर चौबीसी के चौधरी सुभाष ने अपना समर्थन किसानों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूस पिलाकर तुड़वाया चेयरमैन का अनशन 
बागपत। छपरौली क्षेत्र के किसान धरनास्थल पर पहुंचे। कमेटी के फैसले के बाद चौबीसी खाप के चौधरी सुभाष और अन्य किसानों ने जूस पिलाकर चेयरमैन संजीव खोखर का अनशन तुड़वाया। इसके बाद उनका मेडिकल भी कराया गया।

रालोद पर निकाली भड़ास, गंभीर आरोप जड़े
बागपत। भाजपा नेता एवं छपरौली चेयरमैन संजीव खोखर समेत अन्य वक्ताओं ने रालोद पर भड़ास निकाली। कहा कि मिल मालिको से साठगांठ की गई है।  विधानसभा चुनाव को लेकर कई गंभीर आरोप भी जड़े। प्रशासनिक अधिकारियों पर भी आरोप लगाए। 

खाप चौधरी और किसान हैं एक 
चौबीसी के अध्यक्ष चौधरी सुभाष ने कहा कि सब किसान और खाप चौधरी एक है। कोई इन्हें अलग न समझें। कुछ लोग दूरी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं, इसे सहन नहीं किया जाएगा। किसानों की लड़ाई एकजुटता के साथ लड़ी जाएगी। किसानों का मान-सम्मान एक है। जो भी फैसला होगा, वह किसानों के बीच में होगा। 


गन्ने की नकद खरीदारों को रोका तो खैर नहीं
बागपत। कमेटी ने यह प्रस्ताव भी पास किया तो अगर गन्ने की नकद खरीदारी को रोका गया तो इसे सहन नहीं किया जाएगा। जो लोग किसानों का नकद गन्ना खरीद रहे हैं उन्हें खरीदने दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed