फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   यूपी टॉपर तनु के घर बधाई देने वालों का लगा तांता

यूपी टॉपर तनु के घर बधाई देने वालों का लगा तांता

Wed, 01 May 2019 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
यूपी टॉपर तनु के घर  बधाई देने वालों का लगा तांता
बड़ौत (बागपत)। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट के परीक्षाफल परिणाम की वरीयता सूची में सूबे में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली जनपद की फतेहपुर पुट्ठी गांव की रहने वाली किसान हरेंद्र तोमर की पुत्री तनु तोमर के घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। मंगलवार को भी मोदीनगर की भाजपा विधायक मंजू सिवाच यूपी टॉपर के घर पहुंची और तनु तोमर को आशीर्वाद देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व घोषित हुए यूपी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट में श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज बड़ौत की इंटरमीडिएट की छात्रा तनु तोमर ने 97.8 प्रतिशत अंक लाकर सूबे में प्रथम स्थान प्राप्त किया, इससे जनपद में खुशी का माहौल है। जानकारी मिलते ही तनु तोमर के घर लोगों को तांता लग गया और नेताओं का आना-जाना भी शुरू हो गया। दो दिन पूर्व पूर्व विधायक डॉ. अजय तोमर, रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर गठीना, विश्वास चौधरी, अवनीश प्रधान, ग्राम प्रधान आदित्य तोमर आदि ने बधाई दी। इसके अलावा रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी व बड़ौत विधायक केपी मलिक ने भी दूरभाष पर तनु को शुभकामनाएं दी। वहीं मंगलवार को मोदीनगर की भाजपा विधायक मंजू सिवाच तनु तोमर के घर पर पहुंची और तनु तोमर को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वर्तमान समय में बेटियां लड़कों से कम नहीं है। चाहे खेलकूद की बात हो या फिर पढ़ाई की, हर जगह बेटियां अपनी मेहनत से लड़कों को पछाड़कर परिजनों का नाम रोशन कर रही हैं। इसका उदाहरण किसान हरेंद्र की बेटी तनु तोमर हैं, जिसने पूरे प्रदेश में बागपत जिले का नाम रोशन किया। भाजपा सरकार ऐसी होनहार छात्रा का सम्मान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed