फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भक्तों ने महाशिवरात्रि पर उपवास रख पूजा-अर्चना की

भक्तों ने महाशिवरात्रि पर उपवास रख पूजा-अर्चना की

Tue, 05 Mar 2019 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
भक्तों ने महाशिवरात्रि पर उपवास रख पूजा-अर्चना की
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने उपवास रखा। शिवालयों में शिव की विशेष पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई और देर शाम तक लगी रही।
महाशिवरात्रि पर सोमवार को सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। पंचवटी मंदिर, रेलवें स्टेशन स्थित मंदिर, रेलवें रोड़ स्थित शिव मूर्ति शिवालय, पंचमुखी मंदिर, विश्वकर्मा मंदिर, पट्टी चौधरान शिवालय, पंजाबी क्वार्टर मंदिर व अन्य मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु शिवलिंग की पूजा करते देखे गए। देर शाम तक श्रद्धालुओं की मंदिरों में भीड़ जमा रही। वहीं वाजिदपुर गांव के शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

वहीं लौहड्डा गांव के शिव मंदिर में हिंदू युवा वाहिनी के अमित लौहड्डा और अंकित तोमर ने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा-अर्चना की और विश्व में शांति की दुआ मांगी। बाद में भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसमें राहुल, कपिल तोमर, भ्ूारा, अंकित, सचिन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


51 साल बाद मिला ऐसा दुर्लभ संयोग
बड़ौत (बागपत)।
नगर में सोमवार को महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। मनाया भी क्यों न जाएं क्योंकि यह संयोग 51 साल बाद मिला है। सुबह से ही मंदिरों मेें पूर्चा-अर्चना करने के लिए श्रद्वालुओं की भीड़ उमडी रही।

रेलवे स्टेशन परिसर स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी आकाश भारद्वाज ने बताया कि महाशिवरात्रि का दुर्लभ संयोग 51 साल बाद मिल रहा है। इस व्रत के करने से 51 व्रतों का पुण्यफल प्राप्त होगा। विशेष बात यह है कि इस दिन सिद्धि और सर्वार्थ योग भी है। जो संयोग से मिलता है। इसके अलावा श्रवण और घनिष्ठा नक्षत्र का भी संयोग हैं। इसमेें यह महाशिवरात्रि सबसे अधिक फलदायक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed