फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   डीएम और एसपी ने बालैनी का किया निरीक्षण

डीएम और एसपी ने बालैनी का किया निरीक्षण

Tue, 19 Feb 2019 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
डीएम और एसपी ने बालैनी का किया निरीक्षण
बागपत। बालैनी के श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की जनसभा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इनकी सुरक्षा में 1500 के लगभग पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

बीस फरवरी को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की बालैनी के श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में जनसभा होगी। पुलिस ने सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं। ड्यूटी चार्ट तैयार किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सीएम और केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा में एसपी के अलावा पांच एएसपी, 10 सीओ, 50 इंस्पेक्टर, 150 दरोगा, 500 सिपाही, पांच कंपनी पीएसी, बम निरोधक दस्ता, दमकल विभाग की गाड़ी तैनात रहेगी। दूसरे जनपदों से फोर्स मांगा गया है। मंगलवार तक बाहर से फोर्स पहुंच जाएगा। जनसभा स्थल पर मंगलवार को ब्रीफिंग होगी। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी प्वाइंट बताए जाएंगे। इसके अलावा सादी वर्दी में भी पुलिस तैनात रहेगी। जनसभा स्थल पर दो हेलीपेड तैयार कराए जाए जा रहे हैं। सीएम और केंद्रीय मंत्री अलग-अलग हेलीकाप्टर से आएंगे। हेलीपेड से लेकर मंच तक पुलिस के अलावा किसी को आने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


चार पार्किंग स्थल बनाए
बागपत। बालैनी में जनसभा स्थल के पास वाहनों के लिए चार पार्किंग स्थल बनाए हैं। मेरठ की तरफ से आने वाले वाहनों को कार्यक्रम स्थल से पांच सौ मीटर पहले ही रोका जाएगा। बागपत की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए दो पार्किंग स्थल बनाए। इसके अलावा दुपहिया वाहनों के लिए भी पार्किंग की व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम और एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
बागपत। डीएम पवन कुमार, एसपी शैलेश कुमार पांडेय और एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था को देखा। एसपी ने कहा कि सीएम और केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को ड्यूटी के बारे में बताया जाएगा। इसके बाद भी किसी ने लापरवाही की तो सख्त कार्रवाई होगी। एनएचएआई के अधिकारियों से बातचीत की। हेलीपेड की बगल से विद्युत लाइन हटाने के निर्देश दिए कार्यक्रम स्थल पर गड्ढे भरवाए जाएंगे। इलें एडीएम अनिल कुमार मिश्रा, एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पुलकित गर्ग, एसई रामवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed