{"_id":"5c65cc8fbdec2273771f386c","slug":"71550175375-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रो तोमर बनीं भूमि ने जौहड़ी में चलाया ट्रैक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रो तोमर बनीं भूमि ने जौहड़ी में चलाया ट्रैक्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। क्षेत्र के गांव जौहड़ी में चल ही फिल्म सांड़ की आंख की शूटिंग ईंट भट्ठे पर हुई, यहां कई सीन फिल्माए गए। बारिश होने के कारण शूटिंग बीच में ही रोक देनी पड़ी। बायोपिक में चंद्रो तोमर का किरदार निभा रही भूमि पेडनेकर ने ट्रैक्टर चलाना भी सीखा। फिल्म के कुछ दृश्यों में वह ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आएगी।
जौहड़ी गांव में स्थित जय ब्रिक फिल्ड पर सांड़ की आंख की शूटिंग के लिए बृहस्पतिवार को सुबह करीब आठ बजे ही टीम पहुंची । यहां शूटर दादियों और अन्य कलाकारों पर कई सीन फिल्माए गए, लेकिन इस बीच बारिश शुरू हो गई। कई घंटे तक बारिश चलती रही, इस कारण शूटिंग बीच में ही रोक देनी पड़ी। कुछ देर के लिए दोबारा शूटिंग हुई, लेकिन बारिश के कारण शेडयूल के अनुसार शूटिंग नहीं हो सकी। फिल्म में चंद्रो तोमर की भूमिका निभा रही भूमि पेडनेकर ने गांव में ट्रैक्टर चलाना सीखा। फिल्म में चंद्रो तोमर को ट्रैक्टर चलाते हुए भी दिखाया जाएगा।
अटल सिंह और जय सिंह के साथ तापसी की सेल्फी
बिनौली। अभिनेत्री तापसी पन्नू शूटिंग के बाद शूटर दादी के घर पहुंची। यहां पर उन्होंने शूटर दादी के जेठ चौधरी अटल सिंह ठेकेदार और प्रकाशी तोमर के पति जय सिंह के साथ सेल्फी ली और फोटो भी खिंचवाए। वह काफी देर तक दोनों से बातचीत करती रही।
विज्ञापन
बारिश के बावजूद डटे रहे लोग
बिनौली। बारिश होने के बाद भी गांव में दिनभर शूटिंग देखने के लिए लोग डटे रहे। देर रात तक अभिनेत्रियों की झलक पाने के लिए गांव में लोग मौजूद रहे।
इनका रहा सहयोग
बिनौली। शूटिंग में फिल्म की यूनिट का सहयोग करने के लिए ग्रामीणों ने हाथ बढ़ाया। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज सीमा तोमर, शूटर दादी चंद्रो तोमर के बेटे विनोद तोमर, पूर्व प्रधान बबलू तोमर, सचिन तोमर, डॉ. राजीव, सतेंद्र शर्मा का सहयोग रहा।
आज मेरठ और मवाना में शूटिंग
बिनौली। जौहड़ी में शूटिंग का पहला शेडयूल पूरा हो गया है। दो दिन तक अब मेरठ के पलड़ा की शूटिंग रेंज और मवाना क्षेत्र के कच्चे घरों में शूटिंग की जाएगी। बागपत में दोबारा 18 फरवरी से शूटिंग आरंभ होगा, इस बीच निर्माता निर्देशक प्रकाश झा के भी यहां पहुंच जाने की संभावना है।