फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पीड़ित महिलाओं को त्वरित दिलाया जाए न्याय : राखी त्यागी

पीड़ित महिलाओं को त्वरित दिलाया जाए न्याय : राखी त्यागी

Thu, 17 Jan 2019 01:22 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 17 Jan 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित महिलाओं को त्वरित दिलाया जाए न्याय : राखी त्यागी
court
बागपत। राज्य महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी ने विकास भवन में महिलाओं की शिकायतें सुनी। इस दौरान महिला उत्पीड़न के प्रकरण उनके सामने आए। जिसमें से दो न्यायालय में विचाराधीन मिले, बाकी के समाधान के लिए पॉवर वूमैन 181 के पदाधिकारियों को निस्तारण कराने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

बुधवार को विकास भवन सभागार में महिला आयोग की सदस्या राखी त्यागी ने महिला उत्पीड़न के प्रकरणों की सुनवाई की। इस दौरान दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की बिना अपने अभिभावकों के अपनी शिकायत लेकर पहुंची। उसने बताया कि बड़ौत में बाइक सवार दो युवकों ने मारपीट की थी। बड़ौत थाने में मुकदमा दर्ज कराया लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके अलावा दो प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन मिले, जिस पर कोई सुनवाई नहीं की। एक प्रकरण को पूर्व में 181 की टीम ने निस्तारण करा दिया था। राखी त्यागी ने बाकी के प्रकरणों को संबंधित थाने और 181 की टीम को निस्तारित करने के लिए निर्देशित। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न के मामले को गंभीरता के साथ निपटारा कराया जाए। पीड़ित महिला को मौके पर ही लाभ दिलाया जाए। किसी भी तरह की लापरवाहीं नहीं बरती जानी चाहिए। डीडीओ हुब लाल, समाज कल्याण अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी विमल कुमार ढाका, भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, सरिता चौधरी, सीओ खेकड़ा राजीव प्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी शिवप्रकाश, महिला थानाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, ममता शर्मा, रश्मि सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed