फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चार सौ मीटर दौड़ में शिवम और टीना प्रथम

चार सौ मीटर दौड़ में शिवम और टीना प्रथम

Thu, 27 Dec 2018 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
चार सौ मीटर दौड़ में शिवम और टीना प्रथम
बड़ौत (बागपत)। सेंट आरवी कान्वेंट स्कूल में चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच शुभारंभ किया। बुधवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था के प्रबंधक अनुराग जैन, निर्देशिका चारू जैन, प्रधानाचार्य पंकज शर्मा व शिक्षा निदेशक निर्दोष शर्मा ने किया। अमेजॉन, एवरेस्ट, नाइल व पैसेफिक हाउस के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर मार्चपास्ट किया और चारों हाउस के कप्तानों को मशाल साैंपकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 400 मीटर रेस मेें एवरेस्ट हाउस के शिवम, पैसेफिक के कुलदीप व नाइल के अक्षय क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। बालिका वर्ग में नाइल हाउस की टीना, एवरेस्ट की साक्षी और अमेजॉन की मुस्कान क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रही।
विज्ञापन

अमेजॉन और एवरेस्ट हाउस के बीच खो-खो प्रतियोगिता हुई। संघर्षपूर्ण मुकाबले में एवरेस्ट हाउस विजयी रहा। इसके अलावा आरव, अवि, इशिका, दीपा, नीलाक्षी, रिया, प्रिया, रुचि, अक्षिका, सुहानी, खुशी, तनु, वंशिका, शिवानी, रिया ने अलग-अलग स्पर्धाओं मेें उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता टीम को प्रबंधक अनुराग जैन व चारू जैन ने ट्राफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। संचालन निर्दोष शर्मा ने किया। इसमें खेल प्रभारी मनोज तोमर, दीपक शर्मा, वैभव जैन, अक्षय जैन, ईशान, प्रदीप, मिनी, आयुषी, जूही, शिल्पी जैन, मनीषा, पूनम, सिंधु, रूपा, अंशु, शिक्षा, प्रिया, वर्षा, इंदु, माला, शकुंतला, अंजू, रीना, सविता, सुषमा, शिवानी, सौम्या, सविता, पिंकी आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed