फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विधि विधान के साथ मिलों के पेराई सत्र का शुभारंभ

विधि विधान के साथ मिलों के पेराई सत्र का शुभारंभ

Thu, 01 Nov 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
विधि विधान के साथ मिलों के  पेराई सत्र का शुभारंभ
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने दि कोऑपरेटिव शुगर बागपत के पेराई सत्र 2018-19 का हवन पूजन और चेन में गन्ना डालकर विधिवत शुभारंभ कराया। पहले गन्ना लेकर आने वाले किसानों को सम्मानित किया। उसके बाद मिलों के परिसर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बुधवार को विधि विधान के साथ बागपत मिल का डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने शुभारंभ किया। हवन में आहुतियां डाली और उसके बाद मिल की चेन में गन्ना डाला। इसके बाद पहले गन्ना लेकर आए किसानों को सम्मानित किया। दोनों मिलों का निरीक्षण किया। गेट के तौल केंद्रों पर किसानों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा किसान की खुशहाली हीं जनपद की खुशहाली है। किसान की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। मिल में आई प्रथम पर्ची के किसानों द्वारा जो ट्रैक्टर ट्रॉली, भैंसा बुग्गी से गन्ना लेकर उनकी तौल कराई गई। उनकी गन्ना पर्ची की स्वयं तौल की और उस पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने कहा कि किसानों को चीनी मिलों के संबंध में किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिले की तीनों चीनी मिलों का शुभारंभ हो गया है। बागपत में कुल क्रय केंद्र 318 आवंटित किए हैं, जिन पर तौल प्रारंभ कर दी जाएगी।ं इस मौके पर छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, एसडीएम विवेक कुमार यादव, डीसीओ सुशील कुमार, बागपत मिल के जीएम जेएस वर्मा, सत्येंद्र तुगाना, भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, वीरेंद्र राणा, विनोद राणा, गन्ना समिति के चेयरमैन कृष्णपाल सिंह, टटीरी चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed