{"_id":"5ba3f763867a557f5f419d04","slug":"71537472355-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौभाग्यशाली रथ से बताए जाएंगे कम बिजली खर्च करने आइडिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौभाग्यशाली रथ से बताए जाएंगे कम बिजली खर्च करने आइडिया
Updated Fri, 21 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने जनपद सौभाग्यशाली घोषित होने पर कलक्ट्रेट परिसर से सौभाग्य रथ को हरी झंडी दिखाकर देहात क्षेत्र के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर सौभाग्य योजना का लाभ दिया। सौभाग्य योजना से बिजली का कनेक्शन भी लेना बहुत आसान है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत कनेक्शन मुफ्त दिए हैं। उन्होंने कहा जनपद में 205817 परिवार सौभाग्यशाली हैं। सौभाग्य योजना के अंतर्गत जनपद में दिए संयोजन की संख्या 15446 है। डीएम ने कहा देहात में बिजली कनेक्शन देने और लोगों को ऊर्जा बचाने के लिए जागरूक करने के लिए सौभाग्य रथ ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भेजा है जो ग्रामीण जनता को जागरूक करेगा। विद्युत बचाने के उपाय बताएगा। सीडीओ पीसी जायसवाल, अधीक्षण अभियंता रामवीर सिंह, अधिशासी अभियंता राजीव कुमार आर्य आदि रहे।
विज्ञापन