{"_id":"5ba00898867a557e8327c3eb","slug":"71537214616-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी को संस्कारित शिक्षा देना आवश्यक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी को संस्कारित शिक्षा देना आवश्यक
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। केंद्रीय आर्य समाज चौगामा समिति के प्रधान बालक राम आर्य ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना समाज और राष्ट्र का विकास संभव नहीं है। समिति के माध्यम से क्षेत्र के सभी विद्यालयों में योग एवं संस्कारित शिक्षा का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा और आगामी नवंबर माह में क्षेत्र की एक हजार बालिकाओं का आर्य वीरांगना सम्मेलन होगा।
भड़ल गांव में प्रेमपाल सिंह राणा के आवास पर हुई केंद्रीय आर्य समाज चौगामा समिति की बैठक में उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र की उन्नति के लिए नारी को संस्कारित शिक्षा देना आवश्यक है। समिति के महामंत्री हरपाल सिंह आर्य ने कहा 17 और 18 नवंबर को भोपाल सिंह कॉलेज दाहा में क्षेत्र की एक हजार बालिकाओं का आर्य वीरांगना महासम्मेलन होगा। इससे पूर्व सभी विद्यालयों में सामान्य ज्ञान लिखित परीक्षा कराई जाएगी। विद्यालयों में सूर्य नमस्कार, सर्वांग सुंदर व्यायाम, डंबल, लेजियम के अलावा योग एवं बौद्धिक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बैठक के बाद भड़ल में चल रहे चर्म शोधन इकाइयों के खिलाफ धरने पर पहुंचकर समर्थन दिया। इसमें राम गोपाल आर्य, मास्टर ओमी लाल, सुकरम पाल, कृष्ण कुमार राणा, नरेंद्र आर्य, धर्मपाल, ओमपाल राणा, राज कुमार, ब्रह्मचारी आर्य, शक्ति सिंह, बृजपाल राणा, सहेंद्र, प्रधानाचार्य रूकुमपाल यादव, जितेंद्र, सोमपाल राणा आदि रहे।