फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विद्युत निगम की छछरपुर में छापे मारी,

विद्युत निगम की छछरपुर में छापे मारी,

Tue, 11 Sep 2018 12:51 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
विद्युत निगम की छछरपुर में छापे मारी,
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सोमवार को ऊर्जा निगम के अफसरों ने छछरपुर गांव में छापेमारी की। कई जगहों पर टीम का लोगों ने विरोध भी किया। हालांकि विरोध के बाद भी टीम दर्जनों लोगों के कनेक्शन काटे।

सोमवार को अवर अभियंता विकास कुमार के नेतृत्व में गठित ऊर्जा निगम की टीम ने छछरपुर गांव में बकाया विद्युत बिल जमा न करने वालों व विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान गांव के कई मोहल्लों मेें लोगों ने मलकपुर चीनी मिल द्वारा गन्ना का भुगतान न देने का हवाला देकर चेकिंग अभियान का विरोध किया। उनकी टीम के साथ नोकझोंक हुई। अवर अभियंता विकास कुमार ने बताया कि किसी भी हालत में अभियान नहीं रोका जाएगा। यदि कोई उपभोक्ता इसका विरोध करता है तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बाद में टीम ने अभियान चलाकर दर्जनों बकायादारों के कनेक्शन काटे। इस संबंध में ग्राम प्रधान अनिल कुमार एडवोकेट ने कहा मलकपुर चीनी मिल क्षेत्र के हजारों किसानों का करोड़ों रुपये गन्ने का भुगतान दबाएं बैठे है। इससे किसान परेशान हैं। गांव में चेकिंग न चलाया जाए, इसके लिए लगातार निगम के अफसरों से बातचीत की जा रही है। मनमानी बर्दास्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed