फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बढ़ती मंहगाई पर कांग्रेसियों का फूटा गुस्सा

बढ़ती मंहगाई पर कांग्रेसियों का फूटा गुस्सा

Tue, 11 Sep 2018 12:45 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
बढ़ती मंहगाई पर कांग्रेसियों का फूटा गुस्सा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

कांग्रेस के भारत बंद का असर बड़ौत में देखने को नहीं मिला। कांग्रेस और रालोद कार्यकर्ताओं ने बावली रोड से केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर नगर मेें जलूस निकाला और दिल्ली बस स्टैंड पर सांकेतिक रूप से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे अवरुद्ध किया। बाद मेें तहसील में चले रहे सपा के धरने में शामिल हो गए और बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के भारत बंद के यहां असर न के बराबर दिखा। इसके बाद बावली रोड पर कांग्रेस व रालोद कार्यकर्ता एकत्र हुए और वहां से केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते जुलूस के रूप में ठाकुरद्वारा, संजय मूर्ति, नेहरू मूर्ति, फूंसवाली मस्जिद, कोताना रोड होते दिल्ली बस स्टैंड पर पहुंचे और वहां पर सांकेतिक रूप से हाईवे मार्ग अवरुद्ध किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह ने गैस सिलेंडर, डीजल-पेट्रोल के दामों में हो रही बढ़ोत्तरी पर विरोध जताया। इसके बाद कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और वहां चल रहे सपा के धरने में शामिल हो गए। बाद मेें उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह, शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, हेमंत कुमार एडवोकेट, पूर्व प्रधानाचार्य तेजपाल शर्मा, रमेश शर्मा, घनश्याम शर्मा, उर्मिला सिंह, कांता जैन, लता चौधरी, जाहुल चौधरी, राजपाल शर्मा, डॉ. यूनूस, नरेश वाल्मीकि, अशोक शर्मा, मुकेेश उपाध्याय, हरेंद्र सिंह, तेजवीर सिंह, कमल सैन व रालोद कार्यकर्ताओं में पूर्व विधायक डॉ. अजय कुमार, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, युवा जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्जवल, जिला उपाध्यक्ष सुबोध राणा, सचिन राणा, रामकुमार चेयरमैन, विकास प्रधान, मोहित तोमर, सुरेश मलिक, जमीरूदीन अब्बासी आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed