{"_id":"5b8ed9cf867a5548484efe92","slug":"71536088527-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस में 27 में से चार शिकायतों का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस में 27 में से चार शिकायतों का समाधान
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान 27 शिकायतों में से चार का मौके पर ही निस्तारण हो सका। वहीं संबंधित अधिकारियों को लंबित शिकायतों को जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।
बागपत तहसील में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। निस्तारण की क्रास चेकिंग कराई जाएगी। निस्तारण के पश्चात शिकायतकर्ता के हस्ताक्षर भी करा लिए जाए। अधिकारी अपने कार्य के प्रति सतर्क नहीं रहेंगे उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीएम ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली मुख्यमंत्री संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ एवं अन्य संदर्भों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए। कोई भी शिकायत लंबित न रखी जाए और उनका निस्तारण समयावधि में करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शासन जन समस्याओं के निस्तारण के प्रति गंभीर है और इसमें उदासीनता एवं लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। शिकायतें संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के अंदर शिकायत का निस्तारण कर आख्या उपलब्ध कराई जाए। जाये। एसडीएम विवेक कुमार यादव, सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा, तहसीलदार रामनयन सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।