{"_id":"5b5e12f74f1c1bab7d8b5611","slug":"71532891895-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असारा गांव के घायल अब्बास की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असारा गांव के घायल अब्बास की मौत
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत/रमाला।
जिले में मूसलाधार बारिश में मकान गिरने से मारने वालों की संख्या तीन हो गई। असारा में मुर्गी फार्म गिरने से घायल हुए अब्बास ने भी दम तोड़ दिया। रमाला पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने शव को सुपुर्दे ए खाक कर दिया।
असारा गांव में शनिवार को बारिश से बचने के लिए अब्बास (50) पुत्र सुलेमान ने मुर्गी फार्म में शरण ली । बारिश के कारण मुर्गी फार्म अचानक गिर गया। इसके मलबे में दबकर अब्बास गंभीर रूप से घायल हो गया । परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया । यहां से उसे दिल्ली रेफर किया। दिल्ली ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन शव को गांव लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को सुपुर्दे ए खाक कर दिया है। बारिश में मकान गिरकर मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। मिलाना गांव में याकूब व लुहारी गांव निवासी बाला देवी की मौत हो चुकी है।