फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   स्वामी अग्निवेश से मारपीट की घटना निंदनीय

स्वामी अग्निवेश से मारपीट की घटना निंदनीय

Sun, 22 Jul 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
स्वामी अग्निवेश से मारपीट की घटना निंदनीय
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

केंद्रीय आर्य समाज चौगामा समिति की बैठक में आर्य नेता स्वामी अग्निवेश के साथ हुई मारपीट की घटना की निंदा की और मारपीट करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

आर्य समाज पलड़ी में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता गुंडागर्दी करने पर उतारू हैं। स्वामी अग्निवेश आर्य समाज के नेता है। इससे आर्य समाज के लोगों में भाजपा के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि यदि मारपीट करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की तो भाजपा को इसका खामियाजा आने वाले चुनाव में भुगतना पड़ेगा। इसकी अध्यक्षता समिति के प्रधान मास्टर बालक राम ने की। संचालन महामंत्री हरपाल सिंह आर्य ने किया। इसमें राम गोपाल आर्य, नरेंद्र सिंह, देवेंद्र, यशवीर आर्य, यशपाल आर्य, देवेंद्र राणा, प्रेम सिंह, ब्रह्मचारी आर्य, सोहनपाल आर्य, संजीव कुमार, शक्ति सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed