फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पीएम मोदी की जनसभा के लिए दिनभर मंथन

पीएम मोदी की जनसभा के लिए दिनभर मंथन

Fri, 25 May 2018 01:12 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी की जनसभा के लिए दिनभर मंथन
बागपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 27 मई को खेकड़ा स्टेडियम में होने वाली जनसभा के लिए भाजपा नेताओं ने दिनभर मंथन किया। छह जिलों और नौ केंद्रों के कार्यकर्ताओं के साथ मैराथन बैठक हुई। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता और नेता अपने दायित्व को निभाएं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिल्ली रोड स्थित विनायक कॉलेज में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह, प्रभारी मंत्री एसपी सिंह बघेल ने प्रधानमंत्री की जनसभा की तैयारियों के लिए मेरठ, मेरठ महानगर, बागपत, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, सिकंदराबाद, गाजियाबाद, गाजियाबाद महानगर, बुलंदशहर, हापुड़ जिले के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई बैठक देर शाम तक चली। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को रैली की तैयारियों में जुट जाने और सौंपे दायित्व को पूरी तरह निभाने के निर्देश दिए। इस दौरान बागपत विधायक योगेश धामा, छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, बड़ौत विधायक केपी मलिक, लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर, बड़ौत चेयरमैन अमित राणा, ठाकुर प्रदीप सिंह, खेकड़ा ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा मौजूद रहे।
विज्ञापन


खेकड़ा में एसपीजी ने डेरा डाला
डीएम-एसपी ने किया सभास्थल का भ्रमण
बागपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के लिए सुरक्षा बलों ने भी डेरा डालना शुरू कर दिया है। एसपीजी के दस्ते ने जिले में डेरा डाल लिया है। टीम ने सभास्थल का निरीक्षण किया और डीएम और एसपी के साथ भी बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप यानि एसपीजी की टीम ने खेकड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा से पहले डेरा डाल लिया है। टीम के सदस्यों ने सभा स्थल और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का दौरा किया। साथ ही सुरक्षा के हर पहलू पर चर्चा की। टीम के सदस्यों ने एसपी जयप्रकाश से बातचीत कर विभिन्न पहलू पर जानकारी ली। दूसरी तरफ डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और एसपी जयप्रकाश ने भी खेकड़ा स्टेडियम का दौरा किया और तैयारियां का जायजा लिया। डीएम ने बताया कि एनएचएआई के अधिकारियों से भी जानकारी जुटाई गई हैं।

एनएचएआई की टीम ने जानी निर्माण की हकीकत
बागपत। एनएचएआई के अधिकारियों ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर निर्माण कार्य देखा। खेकड़ा में ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। ब्रिज की एक साइड का निर्माण कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। हालांकि 27 मई तक निर्माण पूरा होने की संभावना कम ही है। सीजीएम बीएस सिंगला ने प्रगति रिपोर्ट ली।

तीन वीआईपी पांडाल में लगेंगी 30 हजार कुर्सियां
बागपत। प्रधानमंत्री की जनसभा 27 मई को दोपहर के समय है। लोगों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए स्पेशल पांडाल की व्यवस्था रहेगी। गर्मी दूर करने के लिए कूलर और पंखे होंगे। पहली कतार 30 गुणा 105 मीटर, दूसरी 40 गुणा 160 मीटर और तीसरी 30 गुणा 125 मीटर की रहेगी। इनमें आम लोगों के लिए करीब 30 हजार कुर्सियों की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा वीआईपी और मीडिया सेंटर होगे। तीनों पांडाल के चारों और स्पेशल गैलरी की व्यवस्था होगी, इसमें खड़े होकर लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुन सकेंगे। जरूरत के हिसाब से कुर्सियों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। भाजपा कार्यकर्ताओं को करीब एक लाख लोग जुटाने का लक्ष्य दिया गया है।


भाजपा ने समझा किसानों का दर्द : सहेंद्र सिंह
दोघट । छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा कि भाजपा प्रत्येक वर्ग की पार्टी है। आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल करती हैं।
कस्बा दोघट में सतेंद्र पंवार के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। 27 मई को होने वाली प्रधानमंत्री की रैली को सफल बनाने पर विचार किया। विधायक ने भाजपा की उपलब्धियों के विषय में बताया। उनका कहना था कि किसान और मजदूर की समस्याओं का समाधान भाजपा करा रही है। भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री वाईपी सिंह मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री रविंद्र राठी ने किया। संजीव राठी, डॉ. नीरज कौशिक, तेजवीर सिंह, कृष्णपाल राणा, सूरज मल, देवेंद्र विक्रम राणा, मांगेराम, रामनाथ प्रधान, सतपाल फौजी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed