{"_id":"5af1f7fe4f1c1b84098b9037","slug":"71525807102-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोषणापत्र नहीं देने वाले किसानों का सट्टा होगा बंद: डीसीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोषणापत्र नहीं देने वाले किसानों का सट्टा होगा बंद: डीसीओ
Updated Wed, 09 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। डीसीओ सुशील कुमार ने कहा कि किसानों को गन्ने की बुआई के क्षेत्रफल का घोषणापत्र जमा करना होगा। जो किसान घोषणापत्र नहीं देंगे, उनका सट्टा बंद कर दिया जाएगा। 30 जून तक जीपीएस सिस्टम से गन्ना सर्वेक्षण किया जाएगा। किसानों को सर्वे की स्लिप उपलब्ध कराई जाएगी, जो पेराई सत्र में भी किसानों के काम आएगी।
मेरठ रोड स्थित जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय में गन्ना सर्वेक्षण को लेकर गन्ना विभाग और चीनी मिल अधिकारियों की डीसीओ ने मीटिंग ली। उन्होंने कहा कि किसानों को निर्धारित प्रारूप पर गन्ना बुआई के क्षेत्रफल का घोषणापत्र अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। गन्ना सर्वेक्षण का कार्य जीपीएस सिस्टम से होगा। घोषणा पत्र नहीं देने वाले किसानों का सट्टा पेराई सत्र 2017-18 के लिए रोक दिया जाएगा। भरे हुए घोषणापत्र के साथ किसानों को आधार कार्ड की छायाप्रति भी उपलब्ध करानी होगी। इसके अलावा ट्रेंच बुआई, शरदकालीन बुआई और सहफसली खेती का विवरण भी देना होगा। अनिल कुमार, संजीव कुमार, मुकेश मलिक, केशव राम, ओमप्रकाश, अनिल यादव, ब्रहम प्रकाश मौजूद रहे।