{"_id":"5ae627ab4f1c1b042e8b609b","slug":"71525032875-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कर्ष और आशु ने किया टॉप, मनाई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कर्ष और आशु ने किया टॉप, मनाई खुशी
Updated Mon, 30 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। आदर्श शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज किशन बराल का रिजल्ट सौ फीसदी रहा। छात्र-छात्राओं के बीच खुशी का माहौल है। इंटरमीडिएट में उत्कर्ष तोमर और और हाईस्कूल में आशु शर्मा ने जिले की मेरिट मेें छठा स्थान हासिल किया।
कॉलेज की प्रधानाचार्य अनुराधा ने बताया कि हाईस्कूल में 226 और इंटर में 162 छात्र-छात्राएं थे, परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इंटरमीडिएट में उत्कर्ष तोमर ने 85 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, नीशू कुमार ने 84.2 अंक के साथ द्वितीय और सागर तोमर ने 84 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। हाईस्कूल के मेधावी आशु शर्मा ने 90.67 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले की टॉप टेन मेरिट में छठा स्थान हासिल किया। रोहित शर्मा ने 86.17 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय और प्रिय शर्मा ने 86.3 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। स्कूल में खुशी मनाई गई। स्कूल के डायरेक्टर नरेंद्र कुमार ने कामयाबी पर खुशी जताई ।
श्रीराम कॉलेज में मनाई खुशी, मेधावियों को शाबाशी
बड़ौत। यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित होने पर छात्र-छात्राओं ने खुशी मनाई। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज मेें अनुराग मलिक पुत्र प्रमोद मलिक द्वारा हाईस्कूल मेें जनपद टॉप करने पर ढोल-नगाडों पर डांस कर खुशी मनायी। खुशी जताने वालों मेें डायरेक्टर उपेन्द्र चौधरी, प्रबंधक विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर, शिक्षक रणपाल, योगेश राणा आदि शामिल रहे। वक्ताओं ने कहा कि स्कूल के लिए यह गर्व की बात है। पिछले वर्षों में भी उनका परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है। विद्यार्थियों ने आपस में मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं भी दी।