फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कुरीतियों को दूर करने से समाज का विकास

कुरीतियों को दूर करने से समाज का विकास

Tue, 23 Jan 2018 01:01 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
कुरीतियों को दूर करने से समाज का विकास
छपरौली (बागपत)। पंवार खाप के लोगों ने शबगा गांव में वसंत पंचमी पर महाराजा जगदेव पंवार का जन्मदिवस मनाया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करके हमें अपने समाज को स्वच्छ बनाना है। जिस प्रकार देश में स्वच्छता अभियान चलाया जाता है, उसी की तर्ज पर समाज की बुराइयों को भी दूर किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शबगा में वक्ताओं ने कहा कि सकारात्मक सोच और अच्छे कार्यों का कभी विरोध नहीं होता, युवाओं को नकारात्मक कार्यों से बचना चाहिए। निर्धन परिवार के उन होनहार बच्चों को सहायता के रूप में उसकी पढ़ाई का खर्च वहन करने का संकल्प लें जो आर्थिक रूप समर्थ नहीं है। समाज सुधार के लिए एक समिति बनाने पर भी मंथन करने का विचार किया इसमें बच्चों में संस्कार के साथ साथ आपसी विवाद को आम सहमति से हल करने का प्रयास किया जा सके । वक्ताओं ने कहा कई राज्यों के 116 गांव से अधिक ऐसे गांव हैं, जहां पर पंवार खाप के लोग रहते हैं। इसमें पूर्व सांसद हरपाल पंवार, योजना आयोग के सदस्य रहे सुधीर पंवार, मनोज कुमार, विजय पाल सिंह, ओमपाल पंवार, सेवानिवृत्त आईएएस विनोद कुमार, रण सिंह पंवार, रामछैल पंवार, शिव कुमार आर्य, पूर्व प्रधान सत्यवीर सिंह, ग्राम प्रधान विनोद कुमार, राजकुमार सिंह, वेदपाल पंवार, इकबाल, युद्धवीर सिंह, सुनील कुमार, शालू, रामपाल सिंह, अजीत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed