फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   - गुस्साये ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

- गुस्साये ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

Mon, 08 Jan 2018 01:29 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
- गुस्साये ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन
बड़ौत/ बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

नगर की सरकुलर रोड पर जर्जर विद्युत लाइन हटवाए जाने की मांग को लेकर रविवार को वहां के लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उधर, बिनौली में भी इसी समस्या को लेकर गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन किया।

अल्पसंख्यक के नेतृत्व मेें एकत्रित हुए उपभोक्ताओं का कहना था कि आए दिन जर्जर विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से हादसों की आशंका बनी रहती है, लेकिन बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कर्मचारियों पर चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली का भी आरोप लगाया। साथ ही समस्या का एक सप्ताह के अंदर समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। जेई आलोक ने निरीक्षण कर लाइन को हटवाए जाने की बात कहीं। प्रदर्शन करने वालों में इंतजार, इकरार, हैदर, इस्तार, बबलू, अकरम, जाहिद शामिल रहे। उधर, मेन बाजार बिनौली के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन होकर गुजर रही है, उसके नीचे लगा सेफ्टी जाल करीब एक माह से टूटा पड़ा है, हाईटेंशन लाईन के नीचे सेफ्टी जाल न होने से व्यापारी व क्षेत्रवासी भयभीत रहते हैं, उनका कहना है कि लाइन के नीचे सेफ्टी जाल न होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। समस्या के संबंध में कई बार विद्युत कर्मियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक समस्या को कोई समाधान नही हुआ, जिससे गुस्साकर व्यापारियों ने एकत्र होकर नारेबाजी करते हुए विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया और दो दिन के भीतर समस्या का समाधान न होने पर उन्होंने विद्युत उपकेंद्र बिनौली पर धरना प्रदर्शन शुरू कर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में चंद्रपाल सिंह, सुदेश, नीरज जैन, राजू, लाखन, अतुल जैन, मनोज आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed