{"_id":"5a4695374f1c1b6a118bac2a","slug":"71514575159-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नववर्ष के लिए आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड बनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नववर्ष के लिए आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड बनाए
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नववर्ष के लिए आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड बनाए
बड़ौत। नगर की शिक्षण संस्थाओं में शुक्रवार को नववर्ष के आगमन पर ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने आकर्षक कार्ड्स बनाकर नववर्ष के लिए अनूठे संदेश दिए। इसके साथ ही कार्यक्रमों में मेधावियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
माउंट लिटरा स्कूल में ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता का शुभारंभ चेयरमैन हंसकुमार जैन, बिजेंद्र जैन और मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने किया। प्रतिभागियों ने ग्रीटिंग कार्ड को आकर्षक रूप देने के लिए शीशे, मोती, लैस, फूल-पत्तियां आदि का उपयोग किया। प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली नैंसी, द्वितीय स्थान पर आने वाली दीपिका और तृतीय स्थान पर आने वाले मयंक को सम्मानित किया गया। संचालन प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने किया। सैंट आरवी कान्वेंट स्कूल में डायरेक्टर अनुराग जैन, निर्देशिका शरण शर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
प्रतिभागियों ने ग्रीटिंग कार्ड पर डिजाइन बनाकर उन्हें पेंसिल कलर, वैक्स कलर, वॉटर कलर से सजाकर प्रशंसा बटोरी। आर्ट पेपर को मयूर शेप, हाई शेप, ताजमहल शेप में कटिंग करके ग्रीटिंग बनाए। प्रतियोगिता मेें अंशिका प्रथम, दिव्या द्वितीय व साक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को डायरेक्टर अनुराग जैन, निर्देशिका शरण शर्मा, निर्दोष शर्मा ने सम्मानित किया। दिगंबर जैन बाल सदन जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाचार्या ममता शर्मा ने आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड बनाने वालाें को सम्मानित किया। शीशे, मोती, लैस का प्रयोग कर सुंदर कार्ड बनाए गए। आयोजन में आंचल जैन, निशि जैन, नीशू, मेधा, सोनल, शिखा, तन्वी, कविता शर्मा सहित अन्य का योगदान रहा।