{"_id":"5a205f7e4f1c1b76678bebad","slug":"71512071038-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से गिरकर महिला समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से गिरकर महिला समेत दो की मौत
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर बावली हाल्ट और कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। महिला के परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ ले गए, जबकि दूसरे व्यक्ति के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मृतक सुनीता (22) पत्नी अशोक कुमार जनपद मुजफ्फरनगर थाना भौंरा कला सिसौली गांव की रहने वाली है। वह सुबह शामली ट्रेन से बावली सुरेंद्र के यहां आ रही थी। जब ट्रेन बावली हाल्ट के पास रुकने को हुई तो उसका पैर ट्रेन से फिसल गया और ट्रेन के नीचे आ गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसके परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को ले जाने को कहा, तो पुलिस ने पंचनामा भरकर शव उन्हें सौंप दिया। दूसरी ट्रेन दुर्घटना बूढ़पुर हाल्ट पर हुई। मरने वाला देवेंद्र (46) पुत्र स्वर्गीय अतल गिरी कासिमपुर खेड़ी गांव का रहने वाला था। वह बुधवार की रात बूढ़पुर अपने दोस्त के यहां गया था। बृहस्पतिवार की सुबह वह वहां से दवाई लेने के लिए बूढ़पुर हाल्ट से दिल्ली के लिए ट्रेन (संख्या 74022) में सवार होकर रवाना हुआ। देवेंद्र ट्रेन की खिड़की पर खड़ा था। जब ट्रेन कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन पर रुकने को थी तो उसका पैर फिसल गया, जिससे वह ट्रेने की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जीआरपी सीएचसी बड़ौत लेकर आई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।