{"_id":"59bd85fd4f1c1b1b688b5095","slug":"71505592829-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी कैडेटो ने दिया रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी कैडेटो ने दिया रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश
बड़ौत (बागपत)।
74 यूपी वाहिनी एनसीसी के कैडेटों ने शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छता कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।
रैली का शुभारंभ कमान अधिकारी कर्नल विक्रम उप्पल ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली के दौरान कैडेट ऐसा हो सपनों का देश बदला बदला हो परिवेश, आज कसम यह खा लेते हैं, भारत बने स्वच्छ विशेष, जाग रहा है हिंदुस्तान, गली, मोहल्ला, मकान आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली के उपरांत गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में कमान अधिकारी ने कहा कि अपने परिवेश को साफ रखना और सफाई के नियमों का पालन करना सभी के लिए जरूरी है। गंदगी अनेक बीमारियों का कारण बनती है। उन्होंने यह भी कहा कि खुले में शौच करना बीमारियों को न्यौता देना है। खुले मेें शौच की आदत को बदलकर स्वस्थ जीवन शैली अपनानी चाहिए। इस अवसर पर सूबेदार परमजीत सिंह, सूबेदार जसवंत सिंह, हवलदार मंगल सिंह, विपिन कुमार, अशोक, मनोज धामा, अनिल, अरविंद, घनश्याम शर्मा शामिल रहे।