{"_id":"59ab0c654f1c1b4b738b4d42","slug":"71504382053-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस ने आने पर यात्रियों ने हंगामा काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस ने आने पर यात्रियों ने हंगामा काटा
Updated Sun, 03 Sep 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
नगर की बिजरौल रोड पर शनिवार को रोडवेज की बस न आने पर आक्रोशित यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। यात्रियों ने रोडवेज कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
परिवहन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर पड़ने वाले दर्जनों गांव के सैकड़ों दैनिक यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है, क्योंकि इस मार्ग पर नियमित रूप से बसें न चलने पर यात्रियों को स्टैंड पर कई घटे खडे़ रहकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। शनिवार को भी नगर की बिजरौल रोड पर बुढ़ाना की ओर जाने वाली बसों के लिए यात्रियों को करीबन डेढ़ घंटा इंतजार करना पड़ा, जिस कारण उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। यात्रियों ने कहा बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बसों का संचालन कम होने से दर्जनों डग्गामार वाहन ठसाठस सवारियां भरकर चलते हैं। वैन में 11 सवारियां बैठाकर और चार सवारियां खिड़कियों में खड़ी करके मनमाना किराया भी वसूलते हैं। जो कभी भी किसी बड़े हादसे को अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने कहा यदि रोडवेज अधिकारी नियमित रूप से रोडवेज बसें चला दें तो इन डग्गामार वाहनों से भी यात्रियों को निजात मिल पाएगी। हंगामा करने वालों में हरेंद्र, सत्यदेव, जयनिवास, राजेश, धर्मेंद्र, वीरेंद्र, अभय आदि रहे। स्टेशन प्रभारी अजय सक्सेना ने कहा मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।