{"_id":"59ab0a8f4f1c1b746a8b4722","slug":"71504381583-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से क्षेत्र के सैकड़ो गांव में जल भराव की स्थिती उत्पन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से क्षेत्र के सैकड़ो गांव में जल भराव की स्थिती उत्पन्न
Updated Sun, 03 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
नगर और क्षेत्र में पिछले दो दिन से चल रही झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली है, वहीं बारिश से सैकड़ों गांवों मेें जलभराव की समस्या पैदा हो गई। कई गांवों में कच्चे मकान भी गिर गए। लोगों ने अफसरों से जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
पिछले एक सप्ताह से लोगों को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ रहा था, लेकिन शुक्रवार की सुबह अचानक आई तेज बारिश ने मौसम में नमी लाकर लोगों को गर्मी से निजात दिलाई, लेकिन पिछले दो दिन से चल रही बारिश अब लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। बारिश के कारण नगर सहित क्षेत्र के मलकपुर, बावली, हिलवाडी, बिजरौल, गुराना, बिनौली, बरनावा, बड़ौली, कोताना, ढ़िकाना, औसिक्का, ट्यौढी, जौहड़ी, दोघट, पुसार आदि सहित सैकड़ों गांवों मेें जलभराव की समस्या पैदा हो गई। गलियों मेें एक से लेकर दो फुट तक गंदा पानी भरा गया है। इससे लोग परेशान हैं।
कोताना, मलकपुर, बावली आदि गांवों के ग्रामीणों अनुसार बारिश के चलते गांव में कई पुराने कच्चे मकान गिर गए। ग्रामीणों ने बारिश से पूर्व गांव में पानी निकासी की उचित व्यवस्था कराने को लेकर मांग की , लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ, इस कारण लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इस संबंध में बीडीओ प्रेमचंद ने कहा गांव में टीम भेजकर पानी निकासी की उचित व्यवस्था कराने का प्रयास कराया जा रहा है।