फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   69 Married Women Caught Applying as Unmarried for UP Mukhyamantri Samuhik Vivah Scheme in Baghpat

UP: दोबारा दुल्हन बनने से पहले पकड़ी गईं 69 युवतियां, ऑनलाइन आवेदन में खुद को बताया था अविवाहित

Fri, 07 Nov 2025 12:09 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 07 Nov 2025 12:09 PM IST
सार

बागपत में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आए आवेदनों के सत्यापन में बड़ा मामला सामने आया है। 69 युवतियों ने खुद को अविवाहित बताकर दोबारा दुल्हन बनने के लिए आवेदन किया, जबकि उनकी हाल ही में शादी हो चुकी थी। सभी आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
69 Married Women Caught Applying as Unmarried for UP Mukhyamantri Samuhik Vivah Scheme in Baghpat
दुल्हन - फोटो : AI Image- Freepik

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में दोबारा दुल्हन बनने से पहले ही 69 युवतियां पकड़ी गईं। इन सभी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 60 हजार रुपये और सामान झटकने के लिए खुद को अविवाहित बताकर ऑनलाइन आवेदन कर दिया था। सत्यापन कराने पर यह फर्जीवाड़ा पकड़ में आया और पता चला कि इनकी एक-दो महीने पहले शादी हो चुकी है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादियां कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए तो 31 अक्तूबर तक 593 आवेदन आए। इनकी सूची ब्लॉक पर भेजकर सचिवों से सत्यापन कराया गया। सत्यापन में पता चला कि आवेदन करने वाली 69 युवतियां पहले से ही शादीशुदा हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: श्रीनगर पुलिस का छापा: सहारनपुर के निजी अस्पताल से चिकित्सक को उठाया, जैश-ए-मोहम्मद के लगाए थे पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें सबसे अधिक बागपत शहर में 16 युवतियां हैं। बिनौली में 12, छपरौली में दस युवतियां हैं तो अन्य ब्लॉकों में भी इस तरह के मामले पकड़ में आए हैं। इन सभी को अपात्र घोषित करते हुए आवेदन निरस्त कर दिए गए। 

सामूहिक विवाह के बाद कर सकते हैं कार्यक्रम
किसी की सामूहिक विवाह से पहले शादी हो जाती है तो नियम के अनुसार उसको अपात्र माना जाएगा। कुछ परिवार ऐसा जरूर करते हैं कि वह सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहले शादी करा लेते हैं और फिर अगली तारीख तय करके अपने घर पर रिश्तेदारों व अन्य लोगों को बुलाकर कार्यक्रम कर लेते हैं। इस पर किसी को कोई आपत्ति नहीं होती।

 

एक शादी पर खर्च होते हैं एक लाख रुपये
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक युवती की शादी पर एक लाख रुपये खर्च किए जाते हैं। शादी होने पर 60 हजार रुपये युवती के खाते में भेजे जाते हैं। 25 हजार रुपये से चांदी के जेवर, बर्तन, कपड़े समेत अन्य सामान दिया जाता है। पंद्रह हजार रुपये खाने व टेंट पर खर्च किए जाते हैं। 

 

सत्यापन के कारण बदलनी पड़ी तारीख
यहां सामूहिक विवाह की तारीख तीन नवंबर तय की गई थी मगर सत्यापन कराने पर 69 युवतियां पहले से शादीशुदा मिलने के कारण तारीख बदलनी पड़ी। अब 13 नवंबर को सामूहिक विवाह कराया जाएगा और इससे पहले दोबारा से सत्यापन कराया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आए आवेदनों का सत्यापन कराया गया। आवेदन करने वाली 69 युवतियों को इसलिए अपात्र घोषित किया गया क्योंकि उनकी कुछ समय पहले ही शादी हो चुकी। इसमें किसी भी तरह से फर्जीवाड़ा नहीं होने दिया जाएगा। - राहुल वर्मा, जिला विकास अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed