फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ग्रामीणों ने क्षेत्र की शांति के लिए यज्ञ में दी आहुति

ग्रामीणों ने क्षेत्र की शांति के लिए यज्ञ में दी आहुति

Thu, 21 Mar 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने क्षेत्र की शांति के लिए  यज्ञ में दी आहुति
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

होली पर क्षेत्र के कई गांवों में शांति के लिए महायज्ञ का आयोजन किया। इसमें लोगों सहित युवक और युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और यज्ञ मेें आहुति देकर धर्मलाभ उठाया।

छछरपुर गांव में प्रधान अनिल कुमार एडवोकेट के आवास पर आयोजित यज्ञ में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रधान ने कहा गांव व क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाने और युवाओं को होली और दुल्हैंड़ी पर नशे व जुएं से दूर रखने के लिए यज्ञ का आयोजन किया। यज्ञमान गौरव सपत्नी रहे। बिजरौल गांव में प्रधान रविंद्र की देखरेख में गांव के शिव मंदिर पर यज्ञ का आयोजन किया। इसमें महिलाओं व युवतियां सहित गांव के गणमान्य लोगों ने आहुति दी और गांव मेें शांति बनी रहे, ईश्वर से कामना की। बड़का गांव में प्रधान इस्लाम, प्रधान प्रतिनिधि इमरान, इरफान व सचिव प्रिंस जैन ने हिंदु और मुस्लिम एकता बैठक में युवाओं से नशाखोरी से दूर रहने का आह्वान किया। सचिव प्रिंस जैन ने कहा होली और दुल्हैंड़ी पर जनपद मेें अधिकांश युवा शराब के नशे मेें रहते है और उत्पात मचाते हैं। जलालपुर गांव में प्रधान शाहिद व सचिव भूपेंद्र ने बैठक में प्रधान ने आपसी भाईचारे के साथ होली पर्व मनाने का आह्वान किया, साथ ही मुस्लिम वर्ग के लोगों से होली में हिंदू भाइयों का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed