फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नारी सशक्तिकरण दिवस के रूप में मनाया

नारी सशक्तिकरण दिवस के रूप में मनाया

Sun, 17 Feb 2019 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
नारी सशक्तिकरण दिवस के रूप में मनाया
बागपत। एसपीआरसी डिग्री कॉलेज का एनएसएस शिविर शहर के पक्का घाट मंदिर पर चल रहा है। पांचवें दिन ईश्वर की वंदना की। शनिवार को नारी सशक्तिकरण दिवस के रूप में मनाया। मुख्य अतिथि सरस्वती देवी और विशिष्ठ अतिथि डॉ. शालिनी राकेश रही। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति प्राचीन काल से अपना योगदान देती रही है। हर क्षेत्र नारी शक्ति के सहयोग से अछूता नहीं है। अबला एवं सबला के महत्व को बताया। किसी भी गलत बात का विरोध नहीं करना, चुपचाप मारपीट सहना हमारी मजबूरी नहीं है। ये सभी कुछ सहना हमे सबल नहीं बनाता है। नारे अपनी शक्ति को पहचाने एवं गलत बातों का विरोध करें। समाज सेवी राकेश आर्य ने कहा कि नारी के अभाव में नर की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इस लिए नारी किसी भी स्तर पर पुरुष से कम नहीं है। इसमें विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप ढाका, डॉ. उमलेश रानी, सुशील कुमार, का सहयोग रहा।
विज्ञापन


स्वयंसेवकों ने महिलाओं को कराया अक्षर ज्ञान
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के पांचवें दिन शिविर का लक्ष्य गीत के साथ शुभारंभ किया। प्रथम पारी में योग प्रशिक्षण शिविर लगा। इसमें छात्राओं को योगाचार्य विनेश ने योग की जानकारी दी। दूसरे सत्र में महिलाओं को अक्षर ज्ञान कराया। समाज को तभी सशक्त तभी बनाया जा सकता है, जब महिला शिक्षित होगी, क्योंकि बिना शिक्षा के परिवार को विकसित एवं आगे बढ़ाने के सहयोग नहीं दे सकती है। संचालन कार्यक्रम अधिकारी निर्मला और शिल्पा वर्मा ने किया। प्राचार्य डॉ. कमला अग्रवाल, अनिता सिंह, ममता आर्या, रेनू शर्मा, डॉ. अल्पना जैन, सुमन शर्मा, संजय सैन, प्रवीण कुमार, नितिन कुमार, रामकिशार, अनिल, प्रेमवती आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed