फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मौत से बेखबर जिदंगी का सफर.........

मौत से बेखबर जिदंगी का सफर.........

Tue, 25 Dec 2018 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
मौत से बेखबर जिदंगी का सफर.........
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के स्कूल और कॉलेजों में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती धूमधाम से मनाई। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उन्हें याद किया और उनके जीवन से सीख लेकर उनके पद चिह्नों पर चलने का संकल्प दोहराया।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित काव्य पाठ का शुभारंभ डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने किया। डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने के कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। युवाओं को उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए। काव्य पाठ में छात्र-छात्राओं ने वाजपेयी द्वारा रचित गीत नया गाता हूॅं, मौत से बेखबर जिंदगी का सफर आदि प्रस्तुत कर उन्हें नमन किया और उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। संचालन प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने किया। इसमें मैनेजर विक्रम तोमर, योगेश राणा, वीरेंद्र राणा, मोनिका, दीपिका आदि रहे।
विज्ञापन

दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज मेें कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम में प्रभावशाली प्रस्तुति दी। वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर विचार रखे । संचालन डॉ. ओमवती ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. ममता जैसियान, डॉ. भारती त्यागी, डॉ. रुचि गुप्ता, डॉ. अंशु उज्ज्वल, डॉ. सुनीता, डॉ. रजनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अनिता और डॉ. प्रवित्रा खत्री ने किया। आयोजित काव्य पाठ में प्रियांजलि ने कदम मिलाकर चलना होग, संजना ने मौत से ठन गई, शिल्पी ने स्वतंत्र भारत का मस्तक नहीं झुकेगा, छाया शर्मा ने आओ मिलकर दिया जलाये, गुलशन ने मौत से बेखबर जिंदगी का सफर, राशि ने गीत नया गाता हूॅ आदि वाजपेयी की कविताएं प्रस्तुत कीं। काव्य प्रतियोगिता में वर्णिका जैन प्रथम, साईस्ता द्वितीय, राशि भारद्वाज और गुलशन संयुक्त रूप से तृतीय रही। इसमें डॉ. वंदना, राजेश, अक्षत, डॉ. रोमा, निधि, नाजिश, श्रुति, मीनू राणा का योगदान रहा। जेवी कॉलेज में भी वाजपेयी की जयंती मनाई। इस अवसर पर यज्ञ हुआ। इसमें प्राचार्य डॉ. नरेंद्र के साथ प्रोफेसरों व विभागाध्यक्षों ने यज्ञ मेें आहुतियां डालकर वाजपेयी की सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। इसमें संध्या राणा, उज्ज्वल पांडेय व रितू को सम्मानित किया। इसमें डॉ. गीता रानी, डॉ. नीलम राणा, डॉ. मुनेश, डॉ. साधना, डॉ. सत्येंद्र सिंह, डॉ. उर्वेंद्र, डॉ. लोकेंद्र सिंह, डॉ. अरुण सोलंकी, डॉ. अरविंद, डॉ. विजयपाल, डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. पूनम मलिक आदि रहे। आदर्श शिक्षा सदन इंटर कॉलेज मेें भी वाजपेयी की जयंती मनी। प्रधानाचार्य भरत सिंह तोमर ने बताया कि वाजपेयी की जयंती पर दो दिवसीय कार्यक्रम होगा। इसमें पहले दिन सोमवार को भाषण प्रतियोगिता हुई, 25 दिसंबर में दूसरे दिन वाद विवाद प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed