{"_id":"5bda07c6bdec22694623d697","slug":"61541015494-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के हित में कार्य कर रही सरकार : योगेश धामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के हित में कार्य कर रही सरकार : योगेश धामा
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। भाजपा विधायक योगेश धामा ने कहा सरकार हर वर्ग के हितों के लिए कार्य कर रही है। किसानों की आय बढ़ाना पहली प्राथमिकता है। मार्गों को दुरुस्त कराया जा रहा है। जिले में दो-दो हाईवे पर कार्य चलेगा। चांदीनगर मार्ग का भी चौड़ीकरण कराया जाएगा।
अहैड़ा गांव में विधायक योगेश धामा ने अहैड़ा-टटीरी संपर्क मार्ग का शिलान्यास किया। 40.88 लाख में 1.32 किमी के रास्ते का निर्माण होगा। इस मौके पर आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य कराया जा रहा है। जिला पंचायत ने 13 करोड़ के टेंडर जारी किए हैं। ये सभी कार्य 15 दिन में धरातल पर शुरू हो जाएंगे। बागपत विधानसभा क्षेत्र में राजकीय कॉलेज के लिए शासन से स्वीकृति हो चुकी है। दस करोड़ की धनराशि स्वीकृत की। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार विकास के लिए संवेदनशील है। किसानों के प्रति योजनाएं चलाकर आय को दोगुना किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेरठ-बागपत हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य शुरू होगा। चमरावल रोड के निर्माण के लिए ग्रामीणों को आश्वासन दिया। इसमें अहैड़ा प्रधान देवेंद्र, ओमपाल, जय कुमार प्रधान, जयकरण नेता जी, अमरद्दीन प्रधान खेड़ी, जयदेव प्रधान सुन्हैड़ा, जिला पंचायत सदस्य रविंद्र कुमार, विधायक प्रतिनिधि राजीव दांगी, महनवा प्रधान राजीव शर्मा आदि रहे।