{"_id":"5babe346867a557f5345576d","slug":"61537991494-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेड़ा कॉलेज की छात्राओं ने चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेड़ा कॉलेज की छात्राओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। भारत स्वच्छ मिशन ग्राम के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बुधवार को आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज तेड़ा के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाया
प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह ने कहा कि हम सबको मिलकर भारत स्वच्छ मिशन को सफल बनाना है। साफ-सफाई से ही गांव की सुंदरता होती है। स्वच्छता से खुशहाली आती है, इससे देश स्वच्छ होगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपने अपने घरों के आसपास नाली खड़ंजा की साफ सफाई रखने का आह्वान किया। इसके उपरांत छात्र-छात्राओं ने हाथों में झाड़ू लेकर समस्त स्कूल परिसर व कक्षों की साफ सफाई की तथा गांव में जन जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश भी दिया। संचालन प्रवक्ता विनोद कुमार आर्य ने किया। नरेश पाल सिंह, रणसिंह, भागमल, सोनू, अजय, अनिता, स्वाति, कृष्णपाल सिंह, धर्मेंद्र आदि रहे।